हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 - Haryana Ration Card New BPL List - Shahpur Turk CSC - Common Service Centre in Sonipat हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 - Haryana Ration Card New BPL List

09 December 2022

हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 - Haryana Ration Card New BPL List

हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 - Haryana Ration Card New BPL List


#haryanarationcard #rationcard #bplrationcard

ओ के दोस्तो! शाहपुर तुर्क सी एस सी चैनल में आपका स्वागत है।

आज इस वीडियो के माध्यम से, हम आपको "हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022" के बारे में बताएंगे।

अगर आपने अभी तक इस चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो प्लीज अब कर लीजिए।

वीडियो को लाइक, शेयर और कमेंट कीजिए।

पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वीडियो को अंत तक देखें। यह वीडियो उन सभी के लिए महत्वपूर्ण है जो, सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 योजना जानकारी, सलाह और, सहायता प्राप्त करना चाहते हैं।


जैसे की आप सभी जानते है कि, राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। राशन कार्ड खाद्य आपूर्ति विभाग हरियाणा द्वारा जारी किया जाता है। हरियाणा राज्य के अंतर्गत, राशन कार्ड धारकों को, सस्ती दरों पर, खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। जिन उम्मीदवारों ने, हरियाणा राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, वे हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में, अपना नाम चेक कर सकते है। यदि आपने अभी तक, हरियाणा राशन कार्ड 2022 ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, और आप हरियाणा राशन कार्ड बनवाना चाहते है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाकर, ऑनलाइन फॉर्म भरकर, राशन कार्ड का आवेदन कर सकते है।

इस लेख में, हम आपको बताएंगे, हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 क्या है? हरियाणा राशन कार्ड के लिए, आवेदन कौन कर सकते है? राशन कार्ड आवेदन करने के लिए, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट और आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें? हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 के लाभ और इसकी आवश्यकता क्या है? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 से जुडी, अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, इस वीडियो को ध्यानपूर्वक अंत तक देखिये।

हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 क्या है?

 
हरियाणा सरकार द्वारा, राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने, और राशन कार्ड से संबंधित समस्त जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने के लिए, पोर्टल की शुरुआत की गई है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो हरियाणा राशन कार्ड बनवना चाहते है वे सरल हरियाणा आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाकर, ऑनलाइन फॉर्म भरकर, राशन कार्ड बनवा सकते है। लेकिन उससे पहले उम्मीदवारों को राशन कार्ड बनवाने के लिए, तय की गई पात्रता पूरी करते हुए, जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। हालांकि, हरियाणा सरकार द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध कराएं जाते है। जैसे – ए पी एल राशन कार्ड, बी पी एल राशन कार्ड और ए ए वाई राशन कार्ड।

हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 की पात्रता।

 
वे इच्छुक उम्मीदवार जो ई पी डी एस हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 बनवाना चाहते है, उन्हें राशन कार्ड बनवाने हेतु, निर्धारित की गई पात्रता को पूरा करना होगा। इन पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही, हरियाणा राशन कार्ड आवेदन फॉर्म भरकर, अपना राशन कार्ड बनवा सकते है। ये पात्रता इस प्रकार है।

उम्मीदवार, हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
नव-विवाहित जोड़े, राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
यदि आपके परिवार में नवजात शिशु ने जन्म लिया है, उसका नाम राशन कार्ड में जोड़ा जाएगा।

ई पी डी एस हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 महत्वपूर्ण दस्तावेज।

 
आवेदकों को ई पी डी एस हरियाणा राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म भरने के लिए, कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही, आप राशन कार्ड आवेदन फॉर्म भर सकते है। आइये, जानिए हरियाणा राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेजों के विषय में।

परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों के आधार कार्ड।
पैन कार्ड।
मूल निवास प्रमाण पत्र।
जन्म प्रमाण पत्र।
पासपोर्ट साइज फोटो।
ई पी डी एस हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक प्रोसीजर।

ऐसे नागरिक, जिन्होंने ई पी डी एस हरियाणा राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, वे हरियाणा राशन कार्ड लाभार्थी सूची कैसे चेक कर सकते है? इसकी पूरी प्रक्रिया, हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके, आप हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट, चेक कर सकते है। जानिये क्या है लिस्ट चेक करने की पूरी प्रोसेस।

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए, आपको खाद्य आपूर्ति विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट hr.epds.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुलेगा।
इसी पेज पर आपको एम आई एस एंड रिपोर्ट्स का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपके सामने रिपोर्ट्स का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको राशन कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अगले पेज में, आपके सामने डी एफ एस ओ वाइज लिस्ट खुल जाएगी। अपना डी एफ एस ओ सलेक्ट करें।
इसके बाद अगले पेज में, आपको ए एफ एस ओ सलेक्ट करना होगा।
अगले पेज में, आपके सामने फेयर प्राइस शॉप, और उनकी आईडी खुलकर आएगी। अपनी एफ पी एस की आईडी पर क्लिक करें।
इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड लिस्ट खुलकर आ जाती है।
इस लिस्ट में, आप अपना नाम ढूंढ सकते है।
इसके बाद, आपके नाम के आगे दिए गए व्यू के बटन पर क्लिक करके, आप अपने राशन कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकते है।
इस प्रकार, आपकी हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक प्रोसेस पूरी हो जाती है।

हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022 कैसे करें?


उम्मीदवार ध्यान दें, अगर आप भी हरियाणा के निवासी है, और अभी तक आपने अपना राशन कार्ड नहीं बनवाया है, तो जल्द ही अपना राशन कार्ड बनवा लीजिए। यहाँ हम आपको ई पी डी एस हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 करने की प्रक्रिया, कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से, बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके, आप आसानी से हरियाणा राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया।

ई पी डी एस हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022 अप्लाई करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाएँ।
उसके बाद, आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
होम पेज पर, आपको लॉगिन डैशबोर्ड दिखाई देगा, डैशबोर्ड पर जाएँ।
यहाँ आपको, लॉगिन आई डी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
उसके बाद, आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
इसके बाद, आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको अप्लाई फॉर सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही, आपके सामने व्यू आल अवेलेबल सर्विसेज का विकल्प आएगा, उस पर क्लिक करें।
अगले पेज में, आपकी स्क्रीन पर सर्विसेज की लिस्ट खुल जाएगी, इस लिस्ट में आपको इस्सुएन्स ऑफ़ न्यू राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर हरियाणा राशन कार्ड आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
यहाँ आपको, सबसे पहले कुछ दिशा-निर्देश दिखाई देंगे, इन दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इसके बाद, आपको राशन कार्ड डिटेल्स दर्ज करनी होगी जैसे – कार्ड टाइप, बी पी एल आई डी, एप्लिकेंट नाम, ईमेल आई डी, मोबाइल नंबर आदि।
अब आपको, फॅमिली डिटेल्स, प्रेजेंट रेजिडेंस डिटेल्स, परमानेंट रेजिडेंस डिटेल्स, बैंक डिटेल्स, गैस कनेक्शन डिटेल्स, एडिशनल डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
इसके बाद, कैप्चा कोड दर्ज करके आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
फॉर्म सबमिट करने के बाद, आप प्रीव्यू देख सकते है, यदि फॉर्म में कोई गलती है तो उसे ठीक कर सकते है।
इसके बाद, आपको यदि कोई डॉक्यूमेंट अटैच करना है तो डॉक्यूमेंट अटैच करें।
इसके बाद, शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
इस प्रकार, आपकी हरियाणा राशन कार्ड आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
अब आप अपने आवेदन की स्थिति चेक भी कर सकते है।

शाहपुर तुर्क सी एस सी "हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022" योजना से संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत हैं।


सोनीपत हरयाणा में "हरियाणा राशन कार्ड आवेदन ऑनलाइन 2022" अप्लाई करने के लिए कृपया शाहपुर तुर्क सी एस सी, गाँव व डाकखाना शाहपुर तुर्क, जिला सोनीपत पधारें। या अपने नजदीकी सी एस सी से जुड़ें।

यदि आपके परिवार पहचान पत्र में आपके परिवार की सालाना आय 1,80,000 रूपये या उससे कम है तो हरियाणा सरकार द्वारा आप सभी के बी पी एल राशन कार्ड बनवाए जाएंगे।

अतः आपसे निवेदन है कि आज ही अपनी इनकम को ए डी सी ऑफिस जाकर वेरीफाइड कराएं। अपना हरियाणा राशन कार्ड 2022 ऑनलाइन आवेदन करवाने या नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आज ही हमसे संपर्क करें

शाहपुर तुर्क सी एस सी
सरकारी स्कूल के पास
गांव और डाकघर शाहपुर तुर्क
जिला सोनीपत
हरयाणा

शाहपुर तुर्क सी एस सी चैनल द्वारा प्रस्तुत इस वीडियो को देखने के लिए धन्यवाद।

कृपया चैनल को सब्सक्राइब कीजिए। नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए बेल्ल आइकॉन का प्रयोग कीजिए।

वीडियो को लाइक और शेयर कीजिए। किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त करने के लिए कमेंट में लिखिए। धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

जयहिन्द। जय भारत।

No comments:

Post a Comment

ONGC, Oil India in talks for 50% stake in $3.4 billion Kenya oilfield, Chinese firm enters fray

India's flagship overseas oil firm ONGC Videsh has got a new partner in Oil India Ltd to replace a reluctant IndianOil (IOC) for the pot...

ShahpurTurkCSC