अग्निवीर ही अग्निपथ पर अपनी राह चुनेंगे
ओ के दोस्तों शाहपुर तुर्क सी एस सी ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपके सामने अग्निपथ व अग्निवीर पर एक कविता पेश करूंगा जिसका शीर्षक है "अग्निवीर ही अग्निपथ पर अपनी राह चुनेंगे" उम्मीद है कि आप देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम के जज़्बे व जोश से ओतप्रोत होकर राष्ट्र की सेवा में लीन होंगे लीजिए पेश है कविता
देश सेवा का अवसर है ये, सेना कोई रोजगार नहीं।
करो स्वेच्छा से वतनपरस्ती, सेना कोई बेगार नहीं।।
जड़ बुद्धि, चेतन शून्य, राष्ट्र विरोध में संलिप्त हैं।
स्वार्थ में अतिरेक तत्त्व, देश प्रेम से रिक्त हैं।।
भर्मित, कुंठित, दिशाहीन, क्या ख़ाक देश चलाएँगे?
ये तो वो परजीवी हैं, जो देश फूँक छुप जाएँगे।।
संस्कारी अनुशासित युवा ही, नव आयाम भरेंगे।
उपद्रवी तो वतन जलाकर, घर पर आराम करेँगे।।
देशप्रेम के ज़ज़्बे से जो, ओतप्रोत होँगे युवा।
भारत भू की रक्षा के, जिम्मेदार होँगे वो युवा।।
अग्निवीर ही अग्निपथ पर, अपनी राह चुनेंगे।
भारत माँ की रक्षा हेतु, रण में यलगार करेंगे।।
सेना में भर्ती होने का, ये मौका बड़ा सुनहरा है।
जा कर समर्पित जान देश पर, ये सौदा खरा खरा है।।
आकर्षक वेतन पाने वालों से तो, यह संसार भरा है।
तन न्यौछावर कर भारत माँ पे, वीरों ने शीश काट धरा है।।
है हिम्मत, तो आओ पर करें, सेना तो आग का दरिया है।
तुम क्या समझे सेना को, क्या ये रोज़गार का जरिया है।।
ये नौकरी नहीं, भारतीय सेना तो ज्वालामुखी का मुहाना है।
अग्निपथ वो चुनें, जिन अग्निवीरों को इस तपिश में नहाना है।।
जयहिन्द।
जय भारत।।
आपका अपना
आनन्द कुमार आशोधिया
निवर्तमान वारण्ट अफसर वायु सेना
शाहपुर तुर्क सी एस सी के इस आर्टिकल को पढ़ने व देखने व देखने के लिए धन्यवाद। कृपया वीडियो को देखे और शेयर कीजिए csc,shahpur turk csc,अग्निवीरवायु,अग्निवीर ही अग्निपथ पर अपनी राह चुनेंगे,अग्निपथ योजना,अग्निपथ योजना क्या है,अग्निपथ भर्ती योजना,अग्निपथ सेना भर्ती 2022,अग्निपथ योजना भर्ती 2022,अग्निवीर,अग्निपथ,अग्निपथ योजना का विरोध,अग्निपथ योजना विरोध,अग्निपथ योजना 2022,अग्निपथ भर्ती 2022,अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना,अग्निपथ किसे चुनना है,अग्निपथ योजना योग्यता,अग्निवीर योग्यता,अग्निवीर वायु,अग्निवीर सेना,अग्निवीर नेवी,अग्निपथ किसके लिए है,अग्निवीर कौन बन सकता है
अग्निवीर ही अग्निपथ पर अपनी राह चुनेंगे#अग्निवीर #अग्रिपथ #agniveer #agnipath
#agnipatharmy #agnipathnavy #agnipathvayu
No comments:
Post a Comment