Pages

09 June 2022

How to Link Aadhaar Card to Pan Card 2022

How to Link Aadhaar Card to Pan Card 2022

आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें | How to Link Aadhaar Card to Pan Card 2022


OK दोस्तो शाहपुर तुर्क सी एस सी blog में आपका स्वागत है।
आज इस article के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कैसे करें?
अगर आपने अभी तक इस चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो अब कर लीजिए।
blog को लाइक कीजिए, और कमेंट कीजिए।
पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए article को अंत तक देखें।



 

लीजिए - आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने का ये है सबसे आसान तरीका।

अगर आपने अभी तक आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो, आपको जल्दी से जल्दी ये काम कर लेने की जरूरत है।
क्योंकि इसके लिए लास्ट डेट तीस जून ही है।
आधार-पैन लिंक करने का सबसे आसान तरीका, हम यहां पर आपको बताने जा रहे हैं।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की लास्ट डेट काफी पास आ रही है।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से तीस जून तक लिंक करना जरूरी कर दिया गया है।
इसके प्रोसेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने काफी आसान बना दिया है, जिससे आप आसानी से आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं.
इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप घर से ही ऑनलाइन आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

इस वजह से जरूरी है कि आप सही समय पर आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर लें।


इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
आप अपने डिवाइस के ब्राउजर में https://www.incometax.gov.in/iec/foportal को ओपन कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जाकर आपको क्विक लिंक पर क्लिक करके Link Aadhaar के ऑप्शन पर जाना होगा।
ये ऑप्शन आपको वेबपेज के लेफ्ट साइड में मिलेगा।
इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको पैन नंबर, आधार नंबर देना होगा।
इसके बाद वैलिडेट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
इसे वैलिडेट कर दें। इसके बाद आपका आधार आपके पैन से लिंक हो जाएगा।
अगर आपका आधार पहले से ही पैन से लिंक है तो आपको इस पर एक मैसेज दिखाई देगा कि आपका आधार पहले से ही पैन से लिंक है।
अगर आपने पहले से आधार-पैन लिंक करने के लिए रिक्वेस्ट की है तो, आप इसे लेफ्ट साइड में दिए गए Link Aadhaar Status पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।
इसके बाद आपको आधार और पैन नंबर देकर View Link Aadhaar Status पर क्लिक करना होगा। जिससे आपको आधार-पैन लिंक का स्टेटस पता चल जाएगा।

How to Link Aadhaar Card to Pan Card 2022


 
आपकी सूचना के लिए बता दूँ कि प्रत्येक व्यक्ति जिसे 1 जुलाई 2017 को पैन आवंटित किया गया है और आधार संख्या प्राप्त करने के लिए पात्र है,
उनको 31 मार्च, 2022 को या उससे पहले पैन को आधार से लिंक करना आवश्यक है।
करदाता जो ऐसा करने में विफल रहते हैं, वे तीस जून, 2022 तक 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं।

और उसके बाद पैन-आधार लिंक अनुरोध जमा करने से पहले 1000 रुपये का शुल्क लागू होगा।

आधार-पैन लिंकिंग अनुरोध जमा करने के लिए आगे बढ़ने के लिए कृपया https://onlineservices.tin.egov-nsdl.com/etaxnew/tdsnontds.jsp प्रोटीन (एनएसडीएल) पोर्टल पर लागू शुल्क का भुगतान करें।

आधार-पैन लिंकिंग अनुरोध जमा करने के लिए चालान संख्या/आईटीएनएस 280 के तहत आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

यदि प्रोटीन (एनएसडीएल) पोर्टल पर भुगतान पहले ही किया जा चुका है, तो कृपया भुगतान की तारीख से 4-5 कार्य दिवसों के बाद लिंक करने का प्रयास करें।


कृपया सुनिश्चित करें कि शुल्क भुगतान माइनर हेड 500 (शुल्क) और मेजर हेड 0021 [आयकर (कंपनियों के अलावा)] के तहत एकल चालान में किया गया है।

How to Link Aadhaar Card to Pan Card 2022




आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए या अन्य कोई भी सरकारी योजना में भाग लेने के लिए कृपया शाहपुर तुर्क सी एस सी, वी पी ओ शाहपुर तुर्क, सोनीपत पधारे।



शाहपुर तुर्क सी एस सी blog द्वारा प्रस्तुत इस article को देखने के लिए धन्यवाद।


कृपया blog को सब्सक्राइब कीजिए। 


किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त करने के लिए कमेंट में लिखिए।


धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।
How to Link Aadhaar Card to Pan Card 2022


No comments:

Post a Comment